फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth beaten up for becoming a hindrance in conversion, villagers handed over two accused to police

Amethi News : धर्मांतरण में बाधक बनने पर युवक की पिटाई, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पुलिस को सौंपा

Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

अमेठी में कटारी गांव के लोगों के अनुसार इस गांव में पिछले कई महीनों से मिशनरी के लोग सक्रिय हैं। इसकी सूचना लगातार पुलिस को दी जा रही है, लेकिन पुलिस पूरे मामले में निष्क्रिय बनी है।

विज्ञापन
Youth beaten up for becoming a hindrance in conversion, villagers handed over two accused to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जामो (अमेठी) स्थानीय थाना क्षेत्र के कटारी में गुरुवार दोपहर धर्मांतरण कराने पहुंचे मिशनरी के लोगों ने गांव के ही एक युवक की पिटाई कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने धर्मांतरण कराने पहुंचे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कटारी गांव के लोगों के अनुसार इस गांव में पिछले कई महीनों से मिशनरी के लोग सक्रिय हैं। इसकी सूचना लगातार पुलिस को दी जा रही है लेकिन पुलिस पूरे मामले में निष्क्रिय बनी है। गुरुवार दोपहर भी गांव निवासी राज किशोर के घर पर मिशनरी के लोग पहुंचे थे। यहां आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में गांव व आसपास के लोग भी मौजूद थे। इसी बीच दतनपुर मजरे कटारी निवासी सिंपल सिंह अपनी दुकान पर जा रहे थे। भीड़ देखकर वे रुक गए। सिंपल ने पूछा कि यहां धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। इतना सुनते ही मिशनरी के लोगों ने सिंपल को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सिंपल की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। धर्मांतरण से जुड़े मामले में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिंपल को उपचार के लिए सीएचसी जामो भेजा। कटारी गांव के त्रिलोकी प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही विजय कुमार एवं लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर के विपिन के खिलाफ मारपीट एवं धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed