फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth beaten to death with sticks

Lucknow News: युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम विवादित जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। युवक को दबंग बेरहमी से पीटते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। घटना की जानकारी पर घर में रोना पिटना मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन

पूरे बजरंगबली मजरे अटौरा खुर्द निवासी सुनील कुमार (45) पुत्र स्व. भल्लू का गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम विवादित जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दबंगों ने सुनील कुमार को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गंभीर रूप से घायल सुनील को सीएचसी जतुवा टप्पा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया। पीडि़त परिवार की ओर से अभी तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed