फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth attacked on the neck with a blade for objecting to a comment about God.

Lucknow News: भगवान पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला

Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked on the neck with a blade for objecting to a comment about God.
भगवान पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में भगवान पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर सुहैल खान ने अपने परिचित ज्ञानेंद्र कुमार की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल ज्ञानेंद्र ने नवीन गल्ला मंडी पुलिस चौकी पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के कमियाबपुर मानपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सब्जी कारोबारी चांद आलम के यहां काम करते हैं। उनके साथ सीतापुर के महमूदनगर चंदन निवासी सुहैल खान भी काम करता है। दोनों मड़ियांव के नया पुरवा में किराये पर रहते हैं। ज्ञानेंद्र के मुताबिक, छह अक्तूबर को घर के बाहर बातचीत के दौरान सुहैल ने भगवान पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर उसने गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल अवस्था में ज्ञानेंद्र पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed