फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman's body found in orchard murder suspected

Lucknow News: बाग में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found in orchard murder suspected
बाग में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
लखनऊ। दुबग्गा के आउटर रिंग रोड स्थित सैदपुर अंडरपास के निकट शनिवार शाम करीब सात बजे सर्विस रोड किनारे बाग में लगभग 25 वर्षीय आसिया का शव पड़ा मिला। युवती के गले, नाक और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, शाम को ग्रामीणों ने बाग में युवती का शव पड़ा देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दुबग्गा पुलिस को छानबीन के दौरान युवती की लाश के पास एक बैग मिला। बैग में आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए। दस्तावेज में उन्नाव के सफीपुर स्थित कजियाना गांव निवासी आसिया का नाम दर्ज है। पुलिस ने आसिया के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

डीसीपी का कहना है कि परिजनों के आने पर ही शव की पहचान की पुष्टि हो सकेगी। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की जांच में पता चला है कि आसिया का पति से विवाद चल रहा है। तहरीर मिलने के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में मिला चार लोगों के नाम वाला पत्र

एसीपी शकील अहमद के मुताबिक, बैग से अंग्रेजी में लिखा एक पत्र भी मिला है, जिसमें चार लोगों के नाम हैं। पत्र में यूपी 78 नंबर का भी जिक्र है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल कर रही है। पत्र की सत्यता और उसमें लिखे नामों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने का शक
शव की हालत और घटनास्थल को देखते हुए आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद किसी वाहन से शव लाकर सैदपुर अंडरपास के निकट किसान पथ की सर्विस रोड किनारे स्थित शाकिर अली के बाग में फेंक दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed