{"_id":"69c6eebb589c79bc9e0d2250","slug":"young-woman-pressured-into-prostitution-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1663521-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती पर बनाया देह व्यापार का दबाव, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती पर बनाया देह व्यापार का दबाव, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी युवती ने साथी श्रमिक पर उन पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार रात आठ बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर साथ में काम करने वाले श्रमिक जगन्नाथ ने उन पर देह व्यापार करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी मानसिक दबाव बनाने लगा। इस पर उन्होंने कॉल काट दी। आरोप है कि सुबह आरोपी उनके घर में घुस आया और फिर से देह व्यापार करने की बात कहने लगा। मना करने पर धमकाने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।