{"_id":"654c523209a6ac207d088cf8","slug":"young-man-put-pressure-on-a-woman-to-dharm-parivartan-in-lucknow-and-talked-about-taking-her-to-pakistan-2023-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला से प्यार... फिर सेक्स और धर्मांतरण का दबाव, युवक बोला- पाकिस्तान लेकर चलूंगा; वहीं जिंदगी बिताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला से प्यार... फिर सेक्स और धर्मांतरण का दबाव, युवक बोला- पाकिस्तान लेकर चलूंगा; वहीं जिंदगी बिताएंगे
Thu, 09 Nov 2023 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:02 AM IST
सार
लखनऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। फिर धर्मांतरण का दबाव बनाया। युवक ने पाकिस्तान ले जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में गैर संप्रदाय के युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाया, नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में युवक के गैर संप्रदाय का होने की बात पता चली तो महिला ने विरोध किया।
इस पर आरोपी ने पीड़िता को जबरन मीट खिला बच्चों के साथ धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए पाकिस्तान ले जाने की बात कही। मामले में पीड़िता ने आरोपी, उसके बहनोई और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
सीतापुर की महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला कुछ माह पहले लखनऊ आई और मड़ियांव इलाके में रहने लगी। यहां किराये का कमरा तलाशने के दौरान उसकी मुलाकात एक पेट्रोल पंप कर्मचारी मोहम्मद हसन से हुई।
विज्ञापन
हसन ने महिला का मोबाइल नंबर अपने साथी मोहम्मद मजहर को दे दिया। मजहर ने राहुल बनकर महिला को फोन किया और कमरा दिलाने की बात कही। यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और उसने महिला को प्यार के जाल में फंसा शादी करने की बात कही।

इस बीच पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बल पर महिला का शारीरिक रूप से शोषण करने लगा। कुछ वक्त गुजर जाने के बाद आरोपी की असलियत पता चली तो पीड़िता ने विरोध किया।
इस पर आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने महिला पर उसके बच्चों का धर्म बदलकर पासपोर्ट व वीजा बनवाकर पाकिस्तान चलकर रहने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता, उसके बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दी।