फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man killed his cousin, arrested

मोबाइल पर वीडियो देखने के दौरान हुआ था विवाद, फिर ले ली चचेरे भाई की जान

Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Young man killed his cousin, arrested
मोबाइल में वीडियो देखने के विवाद में चचेरे भाई को मार डाला। (फोटो ः प्रतीतात्मक) - फोटो : ??? ?????
इटौंजा के जलालपुर के बसेना गांव निवासी आदित्य कुमार (12) की हत्या उसके चचेरे भाई गूंजनू उर्फ संगीत ने गला घोंटकर की थी।
विज्ञापन

दोनों के बीच बुधवार को वीडियो देखने के लिए मोबाइल के लेनदेन का विवाद हुआ। इसके बाद गूंजनू ने उसका गला घोंट दिया था।
हत्या के बाद आदित्य का शव बीबीपुर नहर के पास अमरूद के पेड़ के नीचे खोदकर गाड़ दिया था। पुसिल ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल किया है।
एएसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक, आदित्य बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को परिवारीजनों ने तलाश के बाद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार सुबह बीबीपुर नहर में शव उतराती मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त आदित्य कुमार के रूप में हुई।
परिवारीजनाें के संदेह जताने पर पुलिस ने आदित्य के चचेरे भाई गूंजनू उर्फ संगीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आदित्य व संगीत दोनों बुधवार को नहर किनारे बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी संगीत का मोबाइल बंद हो गया। उसने आदित्य से मोबाइल मांगकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। आदित्य ने मोबाइल मांगा तो संगीत ने मना कर दिया।
इस पर हुए विवाद के दौरान संगीत ने आदित्य को जमीन पर गिरा दिया और पैर से उसका गला दबा दिया। आदित्य की मौत के बाद संगीत ने उसके शव को नहर किनारे अमरूद के पेड़ के नीचे गाड़ दिया था।
लेकिन नहर के पानी में बहाव होने के कारण शव पानी में चला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed