फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man kidnapped from SUV, beaten all the way

Lucknow News: एसयूवी से युवक को किया अगवा, रास्ते भर पीटा

Thu, 12 Sep 2024 06:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped from SUV, beaten all the way
... उन्नाव के लिए
विज्ञापन

- लोहिया पार्क के पास गाड़ी से कूदकर पीड़ित ने बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मलिहाबाद। रहीमाबाद में बुधवार रात एसयूवी सवार कुछ लोगों ने उन्नाव के युवक का अपहरण कर लिया। उसे पीटते हुए लोहिया पार्क ले गए। किसी तरह वह जान बचाकर भागा और दोस्त को खबर दी। सूचना पर पुलिस व परिजनों ने तलाश शुरु की तो युवक डालीगंज इलाके में मिला। पीड़ित के पिता रजा हुसैन ने रहीमाबाद थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है।

उन्नाव के औरास भुलभुला खेड़ा निवासी रुबीन हरदोई-लखनऊ रोड पर हो रहे निर्माण कार्य में काम करता है। बुधवार शाम 6:00 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रहीमाबाद में मुंशीखेड़ा गांव के पास एसयूवी सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और अगवा कर ले गए। चलती गाड़ी में उसे बेरहमी से पीटा और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

रुबीन के मुताबिक देर रात एसयूवी सन्नाटे वाली जगह पर रुकी। तीन अपहरणकर्ता जैसे ही गाड़ी से उतरे वह गाड़ी से कूदकर भाग निकले। पास में ही लोहिया पार्क के पास गड्ढे में जाकर छुप गए। कुछ देर के बाद आरोपी चले गए। इसके बाद उसने ई रिक्शा किया और चालक के मोबाइल से दोस्त गोसावा निवासी सुफियान को कॉल कर आपबीती बताई। थाना प्रभारी अनुभव सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। फुटेज व मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed