फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man hangs himself out of fear of the police

Lucknow News: पुलिस के डर से युवक ने लगाया फंदा

Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself out of fear of the police
चंद्रशेखर उर्फ अंकित गाैतम की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के समदा गांव में शनिवार सुबह पॉलीटेक्निक छात्र चंद्रशेखर उर्फ अंकित गौतम (21) का शव घर के पीछे पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उन्नाव पुलिस की पूछताछ के डर से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने मामले में किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई के बेनीगंज स्थित सादीपुर निवासी पकंज के मुताबिक, उनके भाई चंद्रशेखर ने आईटीआई करने के बाद पॉलीटेक्निक में दाखिला लिया था। पढ़ाई के साथ वह मोहान रोड स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी भी करता था। उसने करीब तीन माह पहले उन्नाव की रंजना से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज रंजना की मां ने चंद्रशेखर के खिलाफ बेटी को ले जाने के आरोप में अजगैन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, उन्नाव पुलिस मामले की जांच के सिलसिले में दो बार समदा गांव आ चुकी थी। शुक्रवार को भी पुलिस उसके घर पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस पड़ोसियों से चंद्रशेखर को थाने में हाजिर होने की बात कहकर लौट गई थी। परिजनों का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद चंद्रशेखर डर गया था। शनिवार सुबह उसका शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। चंद्रशेखर के परिवार में पिता रामसनेही, मां कोकिला और दो भाई रोहित व पंकज हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed