{"_id":"6753154f95aac4fd040d847c","slug":"young-man-from-same-village-misdeeds-girl-in-lucknow-police-registered-case-and-arrested-accused-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती होने पर सच आया सामने... घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती होने पर सच आया सामने... घरवालों के उड़े होश
Fri, 06 Dec 2024 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:05 PM IST
सार
राजधानी में युवती से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आठ माह की गर्भवती होने पर सच सामने आया। हकीकत जानकर घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एक युवती से गांव के ही युवक ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के पिता दिव्यांग है। भाई दिन में काम पर चले जाते हैं। भाई के अनुसार कुछ माह पहले गांव के एक युवक ने उनकी बहन को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को मुंह खोलने पर धमकी दी। डर के चलते किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
रूदानखेड़ा पुलिया के पास से आरोपी गिरफ्तार
इस बीच वह गर्भवती हो गई। उसके पेट में आठ माह का गर्भ होने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने जब युवती से बातचीत की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उनके भाई ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को रूदानखेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन