{"_id":"6727ee7e346b97601f072a84","slug":"young-man-fired-at-step-brother-hit-him-in-the-knee-lucknow-news-c-13-1-lko1103-937812-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने सौतेले भाई पर चलाई गोली, घुटने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने सौतेले भाई पर चलाई गोली, घुटने में लगी
Mon, 04 Nov 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने सौतेले भाई को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर के घुटने में लगी। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए कॉलोनी में बाराबंकी नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से बेटा अभय, दूसरी से बेटा अनंत और हिमांशु हैं। अभय निर्माण सामग्री की दुकान चलाते हैं और पत्नी साधना सिंह के साथ पारा के भपटामऊ इलाके में रहते हैं। साधना सिंह के अनुसार दो नवंबर को पति अभय उन्नाव के हसनगंज गए थे। देर रात हिमांशु ने अभय को फोन कर बताया कि अनंत पिता के साथ मारपीट कर रहा है। इस पर हिमांशु ने अभय को पिता को साथ ले जाने की बात कही।
कार पर चलाई तीन गोलियां, एक घुटने पर लगी
जानकारी पर अभय उन्नाव से कार से पिता के घर पहुंचे और उन्हें साथ ले जाने लगे। इस पर उनका सौतेले भाई अनंत से विवाद हो गया। अनंत, कमरे से पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाया और अभय पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चला दी। दो गोली कार के शीशे में लगी और एक गोली अभय के बाएं पैर के घुटने में जा लगी। इससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
इंस्पेक्टर बाजारखाला संतोष कुमार आर्य ने बताया कि अभय की पत्नी साधना सिंह की तहरीर पर आरोपी अनंत पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अनंत के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। लोगों का कहना है कि अनंत अक्सर नशे में पिता के साथ मारपीट करता है।