Lucknow News: नहाते समय गोमती में डूबा युवक... गोताखोर तलाश में जुटे, दोस्तों के साथ प्रेरणा स्थल घूमने गया था
लखनऊ में नहाते समय एक युवक गोमती में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। वह दोस्तों के साथ प्रेरणा स्थल घूमने गया था। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के लखनऊ में रविवार को तीन दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाते वक्त अमित ठाकुर (19) डूब गया। वह मानक नगर के श्रम विहार कालोनी का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, गोताखोर, दमकल व पुलिस उसकी तलाश में लगी है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।
घटना ठाकुरगंज थाना इलाके के प्रेरणास्थल बंधे के पास की है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि रविवार की सुबह अमित तीन साथियों अमन, शिवम व विशाल के साथ दो स्कूटी से सुबह 6 बजे प्ररेणा स्थल क्रिकेट खेलने गए थे। क्रिकेट खेलने के बाद सभी नदी में नहाने की योजना बनाई। चारों को तैरना नहीं आता था। बावजूद इसके बाद वह लोग नदी में नहाने के लिए उतर गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए
नहाते वक्त अमित गहरे पानी में चला गया। नहाते समय डूबने लगा। साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहा। उसके साथी भागकर सड़क पर पहुंचे। वहां लोगों से मदद के लिए गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, नौतपा में मध्यम दर्जे की रहेगी तपिश और गर्मी
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को अमित की तलाश में लगाया पर कुछ पता नहीं हो सका। दोपहर को एसडीआरएफ और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ टीम ने अमित की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने तक कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पानी बहुत गहरा है, इसलिए तलाश में दिक्कत आ रही है।
डूबने की खबर घर पहुंची तो मचा कोहराम
अमित के पिता अनिल ठाकुर ब्रेड बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अमित ने इसी साल इंटर पास कर डीएवी कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की थी। सुबह घर में सब लोग सो रहे थे। करीब 5 बजे सात-आठ लड़के अमित को जगा कर साथ ले गए थे।
सुबह 7 बजे उनके मोहल्ले की एक महिला ने घर में सूचना दी कि अमित गोमती नदी में डूब गया है। क्रिकेट के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनका बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाता था। अमित के परिवार में मां संजना देवी, 11 साल का छोटा भाई कृष्णा ठाकुर है।