{"_id":"682af4be09610fa07d0b3549","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-into-gomti-river-in-lucknow-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दो घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दो घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Mon, 19 May 2025 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 02:37 PM IST
सार
राजधानी में एक युवक ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
आशीष कश्यप फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मौलवी गंज निवासी आशीष कश्यप ने सोमवार को गोमती नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। वह दोपहर को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पहुंचा था। उसका शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक के गोमती नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद आत्महत्या करने के पीछे कारण का पता चल सकेगा। सूचना पर घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। बताया गया कि आशीष फिनिक्स पलासियो माल स्थित एक शोरूम में नौकरी करता था।
विज्ञापन