फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man committed suicide after receiving notice of police in raebareli

यूपी: पुलिस का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Tue, 08 Dec 2020 11:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide after receiving notice of police in raebareli
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना इलाके में एक युवक ने मंगलवार को लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कहा जा रहा है कि पुलिस की नोटिस मिलते ही युवक डिप्रेशन में आ गया था। इसी वजह से उसने पिता की लाइसेंसी रायफल से दाढ़ी के नीचे सटाकर गोली मारकर जान दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों का कहना है कि एक व्यक्ति बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से शिकायत कर रहा था। मामले में पुलिस की तरफ से नोटिस दिया गया था। इससे युवक डिप्रेशन में आ गया था। हालांकि स्थानीय पुलिस का दावा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बल्दू मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (24) पुत्र हिमालय मिश्र मंगलवार की सुबह अपने घर पर था। इसी दौरान घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा तो धर्मेंद्र जमीन पर पड़ा था। वहीं पर लाइसेंसी रायफल भी पड़ी थी। कमरे में मांस के टुकड़े देखकर हर कोई सन्न रह गया। धर्मेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता हिमांलय मिश्रा का आरोप है कि बेटे को सीओ कार्यालय से एक नोटिस मिला था। 

नोटिस मिलने के बाद बेटा डिप्रेशन में चला गया था। गांव का एक व्यक्ति ही बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से शिकायत कर रहा था। इसी वजह से उसने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिकायत मिलने पर नोटिस देकर बुलाया गया था-सीओ
सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि धर्मेद्र मिश्रा के गोली मारकर खुदकुशी की है। उसके गांव के ही राजकुमार ने रजिस्ट्री के जरिए शिकायत की थी कि मृतक धर्मेद्र उसे लाइसेंसी रायफल लेकर धमकाता है। इस मामले में नोटिस देकर मृतक के अलावा शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया था। 

मृतक मानसिक रूप से बीमार था। वह लोगों को लाइसेंसी रायफल दिखाकर धमकाता था। नोटिस मिलने के चलते युवक के खुदकुशी किए जाने की बात गलत है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed