फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man blamed his wife and in-laws for committing suicide

Lucknow News: पत्नी व ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहरा युवक ने जान दी

Sun, 17 Dec 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young man blamed his wife and in-laws for committing suicide
लखनऊ। कोर्ट में पेशी से घर लौटे युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरदोई के पाली निवासी राममिलन (33) पारा की नई कांशीराम कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते थे। छह साल पहले उनका विवाह रूपरानी से हुआ था। चार माह पहले पत्नी ने गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। शनिवार को हरदोई के न्यायालय में पेशी के बाद शाम को राममिलन पारा स्थित घर लौटे और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां कमला देवी काम से लौटीं तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। राममिलन के परिवार में पत्नी के अलावा चार साल का बेटा अर्णव और ढाई साल की बेटी आकृति है।
विज्ञापन

अगर पत्नी व उसके घरवाले आते हैं तो मेरा चेहरा तक न दिखाया जाए। मेरी लाश को हाथ न लगाने दिया जाए। अगर मेरा बेटा दिया जाए तो उसी से मेरा दाह संस्कार कराया जाए। मेरी पत्नी, उसके जीजा व ससुराल के अन्य लोग मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। चार पन्नों के सुसाइड नोट में राममिलन ने कुछ इस तरह की बातें लिखी हैं। अंत में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन के दौरान सुसाइड नोट मिला। आरोप है कि पुलिस ने सुसाइड नोट छिपाने का प्रयास किया मगर पड़ोसियों की नजर पड़ गई तो परिजनों को दिखाना पड़ा। पारा इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed