फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man beaten to the brink of death after a scratch appeared on a car

Lucknow News: कार में स्क्रैच आने पर युवक को पीटकर किया मरणासन्न

Fri, 16 Oct 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to the brink of death after a scratch appeared on a car
कार में स्क्रैच आने पर युवक को पीटकर किया मरणासन्न
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-बी निवासी 65 वर्षीय राम बिटोली सखवार ने अज्ञात पड़ोसी युवक पर उनके बेटे को पीटकर मरणासन्न करने का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बेटा कार पार्क कर रहा था। इस दौरान आरोपी की कार में स्क्रैच आ गया। इससे आरोपी चिढ़ा था।
विज्ञापन

राम बिटोली ने एफआईआर में बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे बेटा श्रेयस घर के बाहर कार पार्क कर रहा था। तभी आरोपी आया और कार में स्क्रैच आने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। विरोध पर उसने श्रेयस का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। शोर सुनकर राम बिटोली और उनकी बेटी बाहर आ गई। श्रेयस को बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने पिता व बहन को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने हत्या की नीयत से श्रेयस का सिर बिजली के खंभे से कई बार लड़ाया। श्रेयस मरणासन्न होकर सड़क पर गिर गया, फिर भी आरोपी लात-घूंसों से पीटता रहा। लोगों के जुटने पर वह धमकाते हुए भाग निकला। राम बिटोली ने बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि फुटेज देखी जा रही हैं और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed