फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man attacked due to rivalry, firing indiscriminately

Lucknow News: रंजिश में युवक पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked due to rivalry, firing indiscriminately
लखनऊ। तालकटोरा इलाके के जलालपुर में बृहस्पतिवार शाम चाय की दुकान पर बैठे युवक की दबंगों ने लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। जान बचाकर भाग रहे युवक पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

भागते वक्त एक हमलावर ट्रक से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में घायल आरोपी समेत चार को हिरासत लिया है। एक की तलाश जारी है।
पारा के देवपुर निवासी सूरज सिंह हुसैनगंज में हार्डवेयर नेटवर्किंग का कोर्स कर रहे हैं। उनके मुताबिक बीते सप्ताह वह आशियाना गए थे, वहां दूध डेयरी पर उनके दोस्त जस्सी का हंसखेड़ा निवासी समीर खान व उसके साथियों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

तब से समीर रंजिश रखने लगा था। बृहस्पतिवार शाम को सूरज अपने एक दोस्त से मिलने जलालपुर गए थे। तभी समीर अपने चार अन्य साथियों राहुल ठाकुर, राजा दीक्षित, नम्मू व अजीज उर्फ आरिफ के साथ वहां पहुंच गया। सूरज पर हमला कर पीटने लगा। जब सूरज जान बचाकर भागे तो पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात अंजाम देकर जब आरोपी भाग रहे थे। इस दौरान राजा एक ट्रक से टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चार आरोपी हिरासत में
डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। आरोपी अजीज की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। जिससे पता चला कि गोली पिस्टल से चली है। पिस्टल रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed