फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young IAS officers are being deployed on posts decided for PCS officers.

यूपी: पीसीएस के लिए तय अहम पदों पर युवा आईएएस अफसरों को दी जा रही तैनाती, ये है रणनीति

Wed, 10 Mar 2021 10:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Young IAS officers are being deployed on posts decided for PCS officers.
- फोटो : File Photo

जिस तरह प्रमोटी आईएएस अधिकारियों की संख्या कलेक्टर व कमिश्नर के पदों पर घटी है, उसी तरह नगर निगमों में नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष और सीडीओ के पदों पर पीसीएस अधिकारियों की भागीदारी न्यूनतम स्तर पर पहुंचती जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार की विकास और गवर्नेंस में सुधार से जुड़े पदों पर युवा आईएएस अफसरों को ज्यादा अवसर देने की रणनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, किसी समय विकास प्राधिकरणों में प्रमोटी अफसर छाए रहते थे। पिछले दिनों आईएएस काडर रिव्यू में गाजियाबाद व लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पद आईएएस काडर के लिए चिह्नित कर दिया गया। बाकी सभी पद अब भी पीसीएस संवर्ग के लिए तय हैं। लेकिन वर्तमान में झांसी व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पद ही पीसीएस अधिकारियों के जिम्मे है। अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह के पास विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में है। एक-एक कर 12 शहरों के विकास प्राधिकरणों की कमान आईएएस अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन


इसी तरह नगर आयुक्त के सभी पद पीसीएस संवर्ग के लिए चिह्नित हैं। मगर फिरोजाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर व अयोध्या नगर निगम के आयुक्त ही पीसीएस अधिकारी हैं। अन्य 11 नगर निगमों के नगर आयुक्त पद पर युवा आईएएस अफसरों को तैनाती दी जा चुकी है। संयुक्त विकास आयुक्त, सीडीओ, अपर संयुक्त प्रोजेक्ट प्रशासक क्षेत्र विकास के 25 पद आईएएस अधिकारियों के लिए चिह्नित हैं। अन्य पदों पर पीसीएस व प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारी तैनात होने चाहिए। वर्तमान में 49 जिलों में सीडीओ के पदों पर आईएएस अफसरों की तैनाती हैं। सिर्फ छह जिलों में ही पीसीएस संवर्ग के सीडीओ तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नगर निगमों में ही पीसीएस संवर्ग का नगर आयुक्त

फिरोजाबाद -- विजय कुमार
मुरादाबाद -- संजय चौहान
अयोध्या -- विशाल सिंह
शाहजहांपुर -- संतोष शर्मा

इन विकास प्राधिकरणों में ही पीसीएस उपाध्यक्ष
झांसी -- सर्वेश कुमार
अयोध्या -- विशाल सिंह (अतिरिक्त प्रभार)

छह जिलों में पीसीएस काडर के सीडीओ
हापुड़ -- उदय सिंह
आजमगढ़ -- आनंद शुक्ला
गाजीपुर -- श्री प्रकाश गुप्ता
बिजनौर -- कामता प्रसाद सिंह
उन्नाव -- राजेश कुमार प्रजापति
मऊ -- राम सिंह वर्मा

पीसीएस काडर के लिए चिंतन का वक्त : हरदेव

पीसीएस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह कहते हैं कि एक समय था जब पीसीएस अधिकारी ही नगर निगमों व विकास प्राधिकरणों में तैनात होते थे और अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभालते थे। लेकिन हाल के वर्षों में पीसीएस अफसरों की भूमिका तेजी से कम हुई है।

पीसीएस काडर के लिए यह चिंतन का वक्त है। काडर में यह चर्चा होनी चाहिए कि महत्वपूर्ण पदों पर उनकी भूमिका क्यों सीमित होती जा रही है। जो पद काडर के लिए निर्धारित हैं, उन पर भी तैनाती न मिलने की वजह क्या है?

यदि काडर में कोई कमी आई है तो उसे दूर करने का प्रयास होना चाहिए। यदि बिना ठोस वजह ऐसा हो रहा है तो नीति नियामकों, राजनीतिक नेतृत्व से संवाद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed