फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young american leaders learning politics in up

युवा अमेरिकी नेताओं ने समझी यूपी की 'पॉलिटिक्स'

Sat, 14 Dec 2013 08:07 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
young american leaders learning politics in up

अमेरिका के युवा राजनीतिज्ञों ने शनिवार को प्रदेश सरकार के कामकाज का तरीका समझा।

विज्ञापन


उन्होंने संसदीय और विधायी कार्यों के साथ ही विकास योजनाओं का संचालन जानने में भी दिलचस्पी दिखाई।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिज्ञों ने न केवल राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित किया, बल्कि यहां की संसदीय व्यवस्था ने देश-दुनिया को दिशा दी है।

विकास कार्यों की जानकारी लेने आया है दल

अमेरिकी काउंसिल ऑफ यंग पॉलिटिकल लीडर्स (एसीवाईपीएल) का आठ सदस्यीय दल भारत में संसदीय व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी लेने आया हुआ है। दल की अगुवाई कर रहे वर्जीनिया गोल्डमैन सैच्स (रिपब्लिकन) के गवर्नमेंट अफेयर्स के वाइस प्रेसीडेंट जे वॉल और अन्य सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी में सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों और विकास योजनाओं, खासतौर से जलापूर्ति, सड़क, सीवर, कृषि और शिक्षा आदि के संबंध में जानकारी ली।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और चौधरी चरण सिंह जैसे कुशल राजनेता उत्तर प्रदेश ने ही दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के संसदीय और विधायी कार्यों की तारीफ देश और दुनिया में होती है।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, भाजपा के राघव लखनपाल और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अमेरिकी दल को बताया कि किस तरह प्रदेश में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश भी युवा हैं। वह विकास कार्यों में भरपूर रुचि लेते हैं। सरकार ने किसानों, छात्रों और अन्य वर्गों के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की हैं।

उन्होंने अवध, आगरा, बृज आदि की संस्कृति के बारे में बताया। माथुर ने उन्हें प्रदेश के भूगोल और ऐतिहासिक महत्व की भी जानकारी दी।

दुनिया की सबसे बड़ी लैपटॉप योजना
अमेरिकी दल को यहां बताया गया कि कंप्यूटर शिक्षा के विस्तार के लिए छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं। यूपी में इंटर पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए हैं। यह भारत और दुनिया की सबसे बड़ी योजना है।


महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम
दल को यह भी बताया गया कि यूपी विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है। आठ विधानसभाएं ऐसी रहीं जिनमें मुस्लिम महिलाओं की कोई भागीदारी नहीं थी। 1952 में पहली विधानसभा में 11 महिला विधायक चुनकर्र आईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed