{"_id":"5f884a8c8ebc3e9be34631e8","slug":"you-can-live-healthy-and-healthy-life-by-adopting-hygiene-habits-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की आदतें अपनाकर जी सकते हैं स्वस्थ जीवन : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की आदतें अपनाकर जी सकते हैं स्वस्थ जीवन : योगी
Thu, 15 Oct 2020 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता की आदत अपनाकर हम स्वस्थ व आरोग्यपूर्ण जीवन जी सकते हैं। स्वच्छता व हाथ धोने की आदत कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की अहम कड़ी है। वे बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर वर्ल्ड हैंडवॉश डे पर ‘हैशटैग हाथ धोना, रोके कोरोना अभियान’ के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सामान्य स्वच्छता की आदतों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि हाथ धोना हमारे व्यवहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। कोरोना काल में हाथ धोने का विशेष महत्व है। कोविड-19 की अभी तक कोई कारगर दवाई नहीं आई है। बचाव व सतर्क ता ही इसका इलाज है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को दुनिया ‘वर्ल्ड हैंडवॉश डे’ के रूप में मनाती है।
उन्होंने खुशी जताई कि सूचना विभाग ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभागों को भी इससे जोड़ा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रचनात्मक कार्यक्रमों से प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा।
विज्ञापन
सभी जिलों में हुए कार्यक्रम
प्रदेश के सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक हाथ धोने का कार्यक्रम हुआ। इसमें सोशल डिस्टिेंसिंग का पूरा पालन भी किया गया।