फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said: There will be an investment of Rs 15 lakh crore in the Bhoomi Pujan ceremony

योगी बोले: यूपी के भूमि पूजन समारोह में होगा 15 लाख करोड़ का निवेश, 1.10 करोड़ नए रोजगारों का होगा सृजन

Fri, 17 Nov 2023 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2023 09:14 PM IST
सार

16 देशों के 21 शहरों और देश के 10 शहरों में रोड शो सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निवेशक सम्मेलन के उपरांत 39.52 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 1.10 करोड़ नौकरी व रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
Yogi said: There will be an investment of Rs 15 lakh crore in the Bhoomi Pujan ceremony
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 39.52 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री ने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की और क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मलेन के बाद आठ महीने में 8000 से अधिक परियोजनाएं जमीन पर उतरने को तैयार हैं। हमें न्यूनतम 15 लाख करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं के साथ भूमि पूजन समारोह का आयोजन करना है। इस लक्ष्य के साथ सभी विभाग तैयारी तेज कर दें।

विज्ञापन


16 देशों के 21 शहरों और देश के 10 शहरों में रोड शो सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निवेशक सम्मेलन के उपरांत 39.52 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 1.10 करोड़ नौकरी व रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, ईवी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फ़ूड प्रोसेसिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर सेक्टर में उद्यमियों ने रुचि दर्शायी है। उन्होंने निवेशकों से लगातार संवाद-संपर्क बनाये रखने के साथ निर्देश दिए कि उनकी जरूरतों का तत्काल समाधान हो। एनओसी व क्लीयरेंस देने में अनावश्यक देरी न की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागीय मंत्रियों से प्रत्येक औद्योगिक निवेश प्रस्ताव की तत्काल समीक्षा करने के साथ ये भी कहा कि औद्योगिक विकास एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति सहित सभी सेक्टोरल नीतियों का लाभ निवेशकर्ता को बिना विलंब, न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के मिलना चाहिए। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में 36000 एकड़ भूमि अधिग्रहण के साथ सीईओ व अन्य मानव संसाधन की तैनाती तत्काल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगों को जमीन की कमी न हो इसलिए लैंडबैंक का विस्तार करने के निर्देश देने के साथ औद्योगिक विकास प्राधिकरणों द्वारा धारा 80 के अंतर्गत भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति दिये जाने पर विचार कर उचित निर्णय लेने को कहा। आवासीय परियोजनाएं पूरी होने के बावजूद अधिभोग प्रमाण पत्र व पूर्णता प्रमाण पत्र जारी न करने पर असंतोष जताया। गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश की ग्रीन हाइड्रोजन नीति जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed