फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said: Congress used to commit atrocities when protesting for Ram temple

सीएम योगी बोले: राम मंदिर के लिए आंदोलन करने पर कांग्रेस करती थी अत्याचार, होता था मुस्लिम तुष्टीकरण

Thu, 16 Nov 2023 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Nov 2023 08:29 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सरकार ने धर्मस्थलों का सुंदरीकरण कर रही है। यहां भाजपा सरकार होती तो कन्हैया लाल जैसे निर्दोषों की हत्या नहीं होती।

विज्ञापन
Yogi said: Congress used to commit atrocities when protesting for Ram temple
सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राजस्थान में पांच रैलियों के जरिए आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तोड़कर विवादित ढांचा बना दिया गया। हम आंदोलन करते थे तो कांग्रेस सरकार अत्याचार करती थी। राजस्थान सरकार मुआवजा देने में भी तुष्टीकरण करती है। कन्हैया लाल के परिवार को 5 लाख मुआवजा दिया, जबकि मुस्लिम बाइक सवार की दुर्घटना में मृत्यु पर 20-20 लाख रुपये दिए गये।

विज्ञापन


योगी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन हमने वसूली करने वालों की गर्मी शांत कर दी। पिपाल्दा से प्रेम गोचर व सांगोद से हीरालाल नागर के पक्ष में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की नई बयार है। जब प्राकृतिक आपदा आती है तो कांग्रेस के नेता गायब हो जाते हैं। पिपाल्दा से लेकर दिल्ली तक सभी कांग्रेसी नेताओं के यही हाल हैं। वहीं बूंदी से प्रत्याशी अशोक डोगरा, केशव राय पाटन से चंद्रकांता, हिंडोली से प्रभुलाल सैनी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि मान्धता बाला जी मंदिर में दर्शन-प्रवेश पर यह सरकार रोक लगा रही थी, उसके खिलाफ आपने लगातार सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया। 
विज्ञापन


यूपी में सरकार ने धर्मस्थलों का सुंदरीकरण कर रही है। यहां भाजपा सरकार होती तो कन्हैया लाल जैसे निर्दोषों की हत्या नहीं होती। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न गौतम के लिए वोट मांगने के दौरान कहा कि 2017 के पहले यूपी में अजगर जैसे माफिया हावी थे। उनके लिए हम बुलडोजर लेकर आए। यह अच्छे-अच्छे माफिया की गर्मी शांत कर देता है। जनता के लूटे गए पैसे को सरकारी खजाने में रखकर गरीबों के लिए आवास बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने पुष्कर से विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में भी चलेगा बुलडोजर
योगी ने किशनगढ़ में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील करने के दौरान कहा कि भाजपा जीतेगी तो कांग्रेस के माफिया राज पर राजस्थान में भी बुलडोजर चल जाएगा। कांग्रेस सरकार में देश में 14 किमी सड़क प्रतिदिन नहीं बन पा रही थी, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 38 किमी का हाइवे रोज बन रहा है। कांग्रेस राज में मात्र छह एम्स बने, मोदी के नेतृत्व में 22 बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed