{"_id":"6988c21e86f890f5a70db7ad","slug":"yogi-said-apart-from-being-present-in-budget-session-mlas-should-also-focus-on-sir-and-keep-their-offices-open-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'बजट सत्र में मौजूदगी के साथ ही एसआईआर पर रखें फोकस...' योगी बोले- अपने-अपने दफ्तर खोलकर रखें विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'बजट सत्र में मौजूदगी के साथ ही एसआईआर पर रखें फोकस...' योगी बोले- अपने-अपने दफ्तर खोलकर रखें विधायक
Sun, 08 Feb 2026 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:34 PM IST
सार
सीएम योगी ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों को निर्देश दिया। कहा कि बजट सत्र में मौजूदगी के साथ ही एसआईआर पर फोकस रखें। दफ्तर खोलकर रखें। ताकि, एसआईआर का काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बजट सत्र के दौरान विपक्ष की घेरेबंदी का मुकाबला करने के लिए रविवार को हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का असर रहा। लोकभवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और विधायकों को सदन में पूरी तैयारी के साथ नियमित मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाए कि एसआईआर का कार्य किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने-अपने कार्यालय खुले रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने, मृतकों के नाम हटवाने और स्थानांतरण संबंधी प्रविष्टियों को दुरुस्त कराने के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसआईआर बेहद अहम है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, सीएम ने देर शाम को अपने आवास पर भाजपा सचेतक दल के साथ भी बैठक करके सदन के संचालन को लेकर तैयार रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों से कहा कि विपक्ष सत्र के दौरान भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा, लेकिन तथ्यों के साथ उसका जवाब दिया जाए। उन्होंने घोषणा की कि सत्र के दौरान विधायकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि सभी स्वस्थ रहकर सत्र में भाग ले सकें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी को अभी से अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए और इस बार पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनानी है। उन्होंने सभी विधायकों से नियमित रूप से सदन में उपस्थित रहने और राज्यपाल के अभिभाषण व बजट के प्रमुख बिंदुओं पर सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी को अभी से अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए और इस बार पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनानी है। उन्होंने सभी विधायकों से नियमित रूप से सदन में उपस्थित रहने और राज्यपाल के अभिभाषण व बजट के प्रमुख बिंदुओं पर सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।