फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi's stance on Congress getting stuck in bringing Mukhtar to UP, said - what is the relationship of Congress with the mafias asking the people of UP

मुख्तार को यूपी लाने में रोड़े अटका रही कांग्रेस पर योगी का तंज, बोले - यूपी की जनता पूछ रही माफियाओं से क्या है कांग्रेस का नाता

Wed, 24 Feb 2021 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Yogi's stance on Congress getting stuck in bringing Mukhtar to UP, said - what is the relationship of Congress with the mafias asking the people of UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश वापस लाने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है। सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व उत्तर प्रदेश की जनता को यह बताए कि यूपी का गुनहगार
विज्ञापन

आखिर किस कारण पँजाब में संरक्षण पा रहा है? कांग्रेस नेतृत्व को अपने और माफिया के संबंधों के बारे में जनता को बताना होगा।

बुधवार को विधानसभा में सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। जो माफिया पहले की सरकार में बैठ कर गौरव की अनुभूति करते थे, वही अब यूपी में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब की कांग्रेस सरकार यूपी के माफियों पर मेहरबान है। उन्हें बचाने की कोशिश में लगी है। ऐसा करना न्यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप का अनैतिक प्रयास है।
विज्ञापन


सदन में रखे आंकड़े, कहा बुलंद है कानून का इकबाल
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के सम्बंध में चर्चा करते हुए विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का भी सीएम योगी ने विन्दुवार जवाब दिया। एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से योगी ने कहा कि साल 2016 के सापेक्ष वर्ष 2020 में अपराधों में बहुत कमी आई है। यूपी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीतियों से अपराध का ग्राफ गिरा है। जनता ने राहत की सांस ली है। आंकड़े बयां करते हुए उन्होंने कहा कि 2016 की अपेक्षा आज यूपी में डकैती के मामलों में 67.68 प्रतिशत, लूट में 66.39 प्रतिशत, हत्या में 25.88 प्रतिशत, बलवा में 30.25 प्रतिशत और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में 41.51 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन-बेटियों को कुत्सित राजनीति की भेंट न चढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्नाव में जो घटना हुई, उसका पर्दाफाश हो चुका है। फिर भी कुछ लोग इसमें कुत्सित राजनीति करने में जुटे हुए हैं। ऐसी कोशिशें अपराधियों को भाग निकलने का रास्ता देती हैं। हमें इस बारे में गम्भीरता से विचार करना होगा। राजनीति के बहुत विषय हैं लेकिन बहन-बेटियों पर राजनीति करना कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed