{"_id":"5a6355f74f1c1b6b268b589f","slug":"yogi-promises-help-for-an-accident-victim-of-gonda-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर हादसे के शिकार युवक ने योगी से लगाई मदद की गुहार, सीएम ने ट्विटर पर ये दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयंकर हादसे के शिकार युवक ने योगी से लगाई मदद की गुहार, सीएम ने ट्विटर पर ये दिया जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
आशीष तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने से लकवा के शिकार युवक आशीष तिवारी की गुहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी ली। इलाज में लाखों रुपये खर्च होने के बाद आर्थिक रूप से टूट चुके आशीष ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और मंत्री श्रीकांत शर्मा से पत्र और ट्वीट के माध्यम से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
उसकी गुहार को सीएम योगी ने सुन लिया और गोंडा जिला प्रशासन को उसकी मदद के लिए निर्देशित भी कर दिया। खुद सीएम ने आशीष को ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी।
तरबगंज तहसील के परास पट्टी मझवार गांव के मजरे कुरेठा निवासी आशीष तिवारी (22) पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल 2016 को सड़क दुर्घटना में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। काफी इलाज के बाद भी आधे शरीर में लकवा मार गया। प्राइवेट नौकरी करके घर का खर्च चलाने वाले पिता ने इलाज में 5 लाख रुपये से अधिक खर्चकर दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब वह चलने-फिरने में असमर्थ है।
विज्ञापन
निराश होकर आशीष ने 19 जनवरी 2018 को उसने पीएम, सीएम और प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा से ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। उसकी गुहार को सीएम योगी ने सुन लिया। मुख्यमंत्री ने आशीष के ट्वीट को देखकर गोंडा प्रशासन को उसकी मदद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन