Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Yogi Ki Paati' (Yogi’s Letters) – 50 Weeks: Coffee Table Book to be Unveiled on Monday

योगी की पाती के 50 सप्ताह : कॉफी टेबल बुक का विमोचन सोमवार को, सीएम विशेष प्रदर्शनी का करेंगे उद्धाटन

Sun, 15 Nov 2026 08:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 08:20 PM IST
सार

प्रदर्शनी में प्रदेश के निवासियों तक पाती में लिखे गए संदेशों को रोचक ढंग से पेश किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन एक विशेष थीम पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
'Yogi Ki Paati' (Yogi’s Letters) – 50 Weeks: Coffee Table Book to be Unveiled on Monday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी की पाती के 50 सप्ताह पूरे होने पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर इस पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। वे वीमेन पॉवर लाइन (1090) परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष प्रदर्शनी का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों तक पहुंचाए गए संदेशों, विचारों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को चित्रों एवं अन्य रचनात्मक माध्यमों से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


कॉफी टेबल बुक में योगी की पाती के 50 सप्ताह के सफर को क्रमबद्ध किया गया है। सात दिवसीय आयोजन के दौरान हर दिन की सांस्कृतिक संध्या योगी की पाती की एक विशेष थीम को समर्पित होगी। सोमवार की मिट्टी की पाती में किसान, खेती और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषय होंगे। मंगलवार को बेटी की पाती महिला सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ती बेटियों की आकांक्षाओं को स्वर देगी। बुधवार की नौजवान की पाती रोजगार, मेहनत, कौशल और युवाओं के सपनों पर केंद्रित होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आस्था की पाती में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन और नैमिषारण्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। शुक्रवार को रफ्तार की पाती प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, मेट्रो और औद्योगिक विकास के विस्तार को रेखांकित करेगी। शनिवार को सुकून की पाती सुरक्षित यूपी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के विषयों को समर्पित होगी। रविवार को आपकी पाती में बीते दस वर्षों की यात्रा को गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिव्यक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। सोमवार को 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उन्होंने लिखा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। उन्होंने टैबलेट पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed