फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi holds the record of being Chief Minister for a long time, has been in office for five years, 347 days

Lucknow: UP में लगातार सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का योगी ने बनाया कीर्तिमान, जानें- किसका तोड़ा है रिकॉर्ड

Wed, 01 Mar 2023 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Mar 2023 10:46 PM IST
सार

भाजपा सरकार में लगातार पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी योगी के नाम दर्ज है। सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।

विज्ञापन
Yogi holds the record of being Chief Minister for a long time, has been in office for five years, 347 days
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। योगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार 5 साल 347 दिन से मुख्यमंत्री के पद पर हैं। योगी से पहले कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद पांच साल 345 दिन लगातार मुख्यमंत्री रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा सरकार में लगातार पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी योगी के नाम दर्ज है। सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी।
विज्ञापन


25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। तिवारी वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सीएम बने है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच वर्ष चार दिन तक यूपी के सीएम रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती चार वर्ष 307 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रही हैं। पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी तीन वर्ष 257 दिन तक यूपी के सीएम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने तोड़ा था नोएडा का मिथक
ऐसा माना जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाते हैं वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते। इसी मिथक के चलते बसपा सरकार में सीएम मायावती और सपा शासन में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार नोएडा जाने के बाद भी दोबारा सीएम बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed