Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSIP will leverage AI for the identification of fossils and climate studies.

Lucknow News: जीवाश्मों की पहचान और जलवायु अध्ययन में एआई की मदद लेगा बीएसआईपी

Sun, 15 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BSIP will leverage AI for the identification of fossils and climate studies.
कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।
लखनऊ। लाखों साल पुराने जीवाश्मों की पहचान, उनके संरक्षण और पृथ्वी की पुरानी जलवायु का अध्ययन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से होगा। लखनऊ के बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) ने इसके लिए ब्रह्मा-एआई मिशन शुरू किया है। इससे जीवाश्मों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और उनके वैज्ञानिक अध्ययन को गति मिलेगी। शनिवार को संस्थान के 135वें स्थापना दिवस पर निदेशक प्रो. एमजी ठक्कर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

लखनऊ में जनवरी में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक
डाॅ. ठक्कर ने बताया कि संस्थान की मेजबानी में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 22वीं अंतरराष्ट्रीय क्वाटरनरी कांग्रेस होगी। भारतीय उपमहाद्वीप में पहली बार आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक पृथ्वी और जलवायु के पुराने बदलावों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

प्रकृति से सीखकर बनेंगी नई तकनीक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त सचिव ए. धनलक्ष्मी ने शोध को समाज की जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया। व्याख्यान में प्रो. निशिथ धरैया ने भालुओं के संरक्षण और प्रो. बिनीशा पयट्टाटी ने कृषि अवशेषों से पैकेजिंग सामग्री बनाने की तकनीक पर बात रखी। समारोह में प्रो. बीरबल साहनी को श्रद्धांजलि दी गई और उत्कृष्ट वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शोध पत्रिका जियोफाइटोलॉजी के विशेष अंक का विमोचन भी किया गया। डाॅ. ठक्कर ने बताया कि वर्ष 2025-26 में संस्थान के वैज्ञानिकों ने करीब 200 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निमिष कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट शोध और सेवाओं के लिए मिला वॉल ऑफ फेम सम्मान
संस्थान में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट शोध, शोध प्रकाशनों और उनके राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का पुरस्कार डॉ. संतोष के. शाह और डॉ. परमिंदर सिंह रन्होत्रा को मिला। सर्वाधिक शोध प्रकाशन के लिए डॉ. स्वाति त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद फिरोज कमर, जबकि सर्वाधिक उद्धृत शोधपत्र के लिए डॉ. संतोष के. शाह सम्मानित किए गए। वैश्विक पहचान पुरस्कार डॉ. के. पॉलीन सबीना, डॉ. एस. नवाज अली और डॉ. संतोष के. शाह व राष्ट्रीय पहचान पुरस्कार डॉ. स्वाति त्रिपाठी और डॉ. श्रेया मिश्रा को मिला। सर्वश्रेष्ठ तकनीकी कार्मिक (वैज्ञानिक) का पुरस्कार डीके पाल और डॉ. ईश्वर सी. राही, गैर-वैज्ञानिक श्रेणी में सैयद राशिद अली, सुमित बिष्ट और डॉ. निलय गोविंद और सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कार्मिक का पुरस्कार करण यादव व वर्षा शाह को दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed