{"_id":"593b34ec4f1c1b831c9cb4ee","slug":"yogi-has-approached-the-centre-seeking-its-nod-to-allow-air-connectivity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पर्यटन को पंख लगाने के लिए हवाई सेवाओं पर योगी का जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पर्यटन को पंख लगाने के लिए हवाई सेवाओं पर योगी का जोर
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में पंख लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जोर हवाई सेवाओं के सुधार पर है। प्रदेश की सरकार ने केंद्र से जेवर अंतर्राट्रीय हवाई अड्डे समते सूबे के तमाम प्रमुख शहरों में हवाई सेवा के विस्तार की मांग की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदेश की योजनाओं पर चर्चा के लिए केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री ज्यंत सिन्हा लखनऊ पहुंचकर योगी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गुरूवार को यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में यूपी के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री ज्यंत सिन्हा से मुलाकात की है।
विज्ञापन
सिन्हा से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि केंद्र सरकार से लंबित पड़े जेवर हवाई अड्डे की परियोजना की समीक्षा की मांग की है। इस परियोजना को शुरू किए बिना दिल्ली की हवाई समस्या दूर नहीं की जा सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर और दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
यूपीए सरकार के समय से यह परियोजना लंबित पड़ी हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर जेवर में प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध कर रही है।
यूपी में क्षेत्रीय हवाई नेटवर्क बनाने की मांग
सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि यूपी में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को मजबूत कर पर्यटन और उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सकता है। जून 14 को जयंत सिन्हा लखनऊ पहुंचकर उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने की योजनाओं पर मुख्यमंत्री योगी से चर्चा करेंगे। यूपी में धार्मिक सर्किट और गंगा दर्शन का विकास किया जाना है।
धार्मिक सर्किट के तहत सरकार की योजना धार्मिक स्थान के शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने पर जोर है। वहर्तमान में यूपी में महज लखनऊ और वाराणसी के एयरपोर्ट ही बड़े हैं। जबकि छोटे होने की वजह से इलाहाबाद और गोरखपुर हवाई अड्डे का विस्तार करने की जरूरत है। सूबे में ट्रेफिक का पूरा दबाव सड़कों पर ही है। सड़क मार्ग पूरे ट्रेफिक का 85 प्रतिशत बोझ ढो रहे हैं।
कई छोटे हवाई अड्डे बनाने की है योजना
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार सूबे में कई छोटे हवाई अड्डे बनाने की योजना है। खासतौर से पश्चिमी यूपी में मेरठ या बरेली में हवाई अड्डा बनेगा। पश्चिमी यूपी का लखनऊ और इलाहाबाद से हवाई सेवा से जुड़ने के बाद कानून से जुड़े लोंगों को काफी लाभ होगा। उनका कहना है कि हवाई अड्डों के विस्तार एवं नए हवाई अड्डों के निर्माण में आने वाली भूमि की कठिनाई को हल करने में योगी सरकार जुटी हुई है। किसानों से बात कर सरकार लैंड पूल तैयार कर रही है।