{"_id":"5ef03c8f27af717a184e8efb","slug":"yogi-government-preparing-to-give-rs-10-lakh-and-rs-1000-to-migrant-labor-families","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 लाख और प्रवासी श्रमिक परिवारों को 1000 रुपये देने की तैयारी, योगी सरकार ने मांगी बैंक अकाउंट की डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख और प्रवासी श्रमिक परिवारों को 1000 रुपये देने की तैयारी, योगी सरकार ने मांगी बैंक अकाउंट की डिटेल
Mon, 22 Jun 2020 12:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार 10 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को इस महीने के अंत तक 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता फिर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जिलाधिकारियों से श्रमिकों के बैंक अकाउंट का डिटेल मांगा गया है।
सरकार प्रति परिवार एक बार में 1000 रुपये आर्थिक सहायता दे रही है। प्रदेश में 35 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। इनमें 20-22 लाख परिवार होने का अनुमान है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 10.48 लाख प्रवासी परिवारों के अकाउंट में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर किए थे।
बाकी 10 लाख परिवारों को आर्थिक सहायता दी जानी है। सचिव राजस्व संजय गोयल ने दूसरे चरण में पात्र प्रवासियों को सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।

स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन लाभार्थियों को पहले चरण में लाभ मिल चुका है, उसमें से किसी भी लाभार्थी का नाम दोबारा न शामिल हो। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया है कि दूसरे चरण के पात्र लाभार्थियों के अकाउंट सत्यापन संबंधी कार्रवाई चल रही है।
पहले चरण में बैंक अकाउंट, आधार नंबर या आईएफएससी कोड में किसी त्रुटि के चलते रकम नहीं पहुंची है, उसे दूर कर रकम भेजी जाएगी।
पहले चरण में बैंक अकाउंट, आधार नंबर या आईएफएससी कोड में किसी त्रुटि के चलते रकम नहीं पहुंची है, उसे दूर कर रकम भेजी जाएगी।