फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DA Hike 2022: Yogi Government Announced to Increase Dearness Allowance by Three Percent News in Hindi

DA Hike in UP: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा, जानिए कब से मिलेगा नया डीए?

Fri, 22 Jul 2022 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 11:07 PM IST
सार

Yogi Adityanath Increased DA: राज्य कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का एलान हुआ है, जोकि एक जनवरी से लागू होगा।

विज्ञापन
UP DA Hike 2022: Yogi Government Announced to Increase Dearness Allowance by Three Percent News in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की बहुप्रतिक्षित घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जनवरी 2022 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत करने की जानकारी साझा की। महंगाई भत्ता बढ़ने का 16 लाख से राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मार्च में बढ़ाया गया था। तब से ही प्रदेश सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की पत्रावली पर शुक्रवार को दस्तखत किए। कर्मचारियों को जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। जबकि अगस्त में मिलने वाले जुलाई माह के वेतन में 34 प्रतिशत की दर से ही मिलेगा।

विज्ञापन

सचिवालय संघ ने जताया आभार
डीए बढ़ने की खबर मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन और सचिव ओमकार नाथ तिवारी ने डीए बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

जुलाई में डीआर भी बढ़ना प्रस्तावित
जुलाई में कर्मचारियों का महंगाई राहत (डीआर) में भी वृद्धि प्रस्तावित है। कर्मचारियों, पेंशनर्स को डीए और डीआर का भुगतान करने पर सरकार पर हर महीने 220 करोड़ रुपये से अधिक व्ययभार आएगा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31 फीसदी के स्थान पर 34 फीसदी करने का निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed