{"_id":"62daa6c8d7eca609580e9434","slug":"yogi-government-announced-to-increase-dearness-allowance-by-three-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DA Hike in UP: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा, जानिए कब से मिलेगा नया डीए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DA Hike in UP: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा, जानिए कब से मिलेगा नया डीए?
Fri, 22 Jul 2022 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:07 PM IST
सार
Yogi Adityanath Increased DA: राज्य कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का एलान हुआ है, जोकि एक जनवरी से लागू होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की बहुप्रतिक्षित घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जनवरी 2022 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत करने की जानकारी साझा की। महंगाई भत्ता बढ़ने का 16 लाख से राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मार्च में बढ़ाया गया था। तब से ही प्रदेश सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की पत्रावली पर शुक्रवार को दस्तखत किए। कर्मचारियों को जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। जबकि अगस्त में मिलने वाले जुलाई माह के वेतन में 34 प्रतिशत की दर से ही मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सचिवालय संघ ने जताया आभार
डीए बढ़ने की खबर मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन और सचिव ओमकार नाथ तिवारी ने डीए बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
जुलाई में डीआर भी बढ़ना प्रस्तावित
जुलाई में कर्मचारियों का महंगाई राहत (डीआर) में भी वृद्धि प्रस्तावित है। कर्मचारियों, पेंशनर्स को डीए और डीआर का भुगतान करने पर सरकार पर हर महीने 220 करोड़ रुपये से अधिक व्ययभार आएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31 फीसदी के स्थान पर 34 फीसदी करने का निर्णय लिया है।

#UPCM @myogiadityanath ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।@UPGovt @spgoyal @navneetsehgal3 @sanjaychapps1 pic.twitter.com/xlYRgghVSo
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 22, 2022