फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi created atmosphere by holding 28 meetings, conferences, CM reached 22 out of 37 districts and 9 divisions

यूपी निकाय चुनाव : 28 सभाएं और सम्मेलन कर योगी ने बनाया माहौल, 37 में से 22 जिलों व 9 मंडल में पहुंचे सीएम

Wed, 03 May 2023 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 May 2023 12:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पहले चरण में शामिल सभी 10 नगर निगम क्षेत्रों में भी पहुंचकर अपनी सरकार के कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की। 24 अप्रैल से 2 मई के बीच सीएम योगी ने गोरखपुर में दो विशेष सम्मेलन व दो जनसभाएं की।

विज्ञापन
Yogi created atmosphere by holding 28 meetings, conferences, CM reached 22 out of 37 districts and 9 divisions
सीएम योगी की जनसभा

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात दिन में 37 में से 22 जिलों में चुनाव प्रचार कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाया। प्रचार के अंतिम दिन योगी ने प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में चुनावी सभाएं की। योगी ने 28 सभाएं व सम्मेलन किए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पहले चरण में शामिल सभी 10 नगर निगम क्षेत्रों में भी पहुंचकर अपनी सरकार के कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की। 24 अप्रैल से 2 मई के बीच सीएम योगी ने गोरखपुर में दो विशेष सम्मेलन व दो जनसभाएं की। वाराणसी में एक सम्मेलन व एक जनसभा की। वहीं लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम ने तीन रैली की।
विज्ञापन


योगी ने 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा, 25 अप्रैल को रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ, 27 अप्रैल को मथुरा, फिरोजाबाद व आगरा, 28 अप्रैल को सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर व गोरखपुर, 29 अप्रैल को गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी, एक मई को मुरादाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी व गोरखपुर और दो मई को प्रयागराज, झांसी व लखनऊ में चुनावी सभाएं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed