फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Cabinet Expansion: Manoj Pandey appointed Minister who defected from SP to BJP

योगी कैबिनेट विस्तार: SP से BJP में आए मनोज पांडे बने मंत्री, गांधी परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्र में है असर

Sun, 10 May 2026 04:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 10 May 2026 04:41 PM IST
सार

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में सपा से भाजपा में आए मनोज पांडे को मंत्री बनाया गया है। इनके जरिये भाजपा ने ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Yogi Cabinet Expansion: Manoj Pandey appointed Minister who defected from SP to BJP
योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। आज विस्तार में छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह विस्तार राजनीतिक संदेश देने वाला है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं। भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के उद्देश्य से ब्राह्मण चेहरे मनोज पांडे पर भाजपा ने दांव चला है।

विज्ञापन

ब्राह्मण चेहरे के रूप में सक्रिय रहे हैं मनोज पांडे

ज्ञात हो कि मनोज पांडे रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह सपा में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में सक्रिय रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से दूरी बनाई। भाजपा को खुलकर समर्थन दिया। इसके बाद से ही उनके मंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी उनका असर

मनोज पांडे को कैबिनेट में शामिल करना भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पार्टी ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपना संदेश मजबूत करना चाहती है। रायबरेली और अमेठी जैसे परंपरागत गांधी परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी उनका असर माना जाता है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भाजपा मनोज पांडे के जरिये सपा के पारंपरिक ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed