फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Cabinet Expansion Krishna Paswan Becomes Minister BJP Plays Woman-cum-Dalit Card

योगी कैबिनेट विस्तार: कृष्णा पासवान बनीं मंत्री, दलित के साथ महिला कार्ड पर भाजपा ने चला दांव; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 10 May 2026 04:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 10 May 2026 04:23 PM IST
सार

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में लगातार तीसरी बार विधायक बनीं कृष्णा पासवान दलित नेता हैं। दलित वोट, विशेषकर पासवान वोट पर उनकी अच्छी पकड़ है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Yogi Cabinet Expansion Krishna Paswan Becomes Minister BJP Plays Woman-cum-Dalit Card
योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। आज विस्तार में छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह विस्तार राजनीतिक संदेश देने वाला है।

विज्ञापन


2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं। मध्य यूपी में महिला के साथ साथ दलित वोट बैंक को साधने के लिए फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

दलित प्रतिनिधित्व का दांव

कृष्णा पासवान दलित समाज, विशेषकर पासवान समुदाय में प्रभाव रखने वाली नेता मानी जाती हैं। पूर्वांचल और मध्य यूपी में पासवान वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा 2027 से पहले हर उस सामाजिक समूह को प्रतिनिधित्व देना चाहती है, जहां विपक्ष अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यानी, दलित समाज के साथ-साथ महिला कार्ड पर भी भाजपा अपना दांव खेल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान बिरादरी का प्रभाव कई सीटों पर निर्णायक

मध्य यूपी और बुंदेलखंड से सटे इलाकों में पासवान बिरादरी का प्रभाव कई सीटों पर निर्णायक माना जाता है। भाजपा पिछले कुछ वर्षों से गैर-जाटव दलित और गैर-यादव पिछड़े वर्ग को अपने साथ मजबूती से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। कृष्णा पासवान की ताजपोशी को सिर्फ मंत्री पद नहीं, बल्कि दलित सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed