{"_id":"5a3fcb3b4f1c1b0b788b4a59","slug":"yogi-adityanath-wishes-merry-christmas-to-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दी क्रिसमस की बधाई, बोले- जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है ये पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दी क्रिसमस की बधाई, बोले- जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है ये पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बधाई देते हुए सुख एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को समता और सद्भाव के साथ रहने की सीख दी थी।