फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath video conference with ministers and MPs.

15 अप्रैल को खत्म होगा लॉकडाउन, अब भीड़ एकत्र होने से रोकने की जरूरत: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 05 Apr 2020 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Apr 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath video conference with ministers and MPs.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घोषित किया गया लॉकडाउन 15 अप्रैल को खुलेगा, जिसके बाद भीड़ को एकत्र होने से रोकने लिए एक व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मंत्रियों व सांसदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन के खुलने पर अगर भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई तो कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए हमारे सारे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हम एक व्यवस्था बनाएं जिसके लिए आप सभी के सहयोग और सुझाव की जरूरत है। उन्होंने सभी मंत्री व सांसदों से लिखकर सुझाव भेजने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यामिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा, 'हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उन्होंने हमें राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उठाए गए कदमों के बारे में बताया। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकरीबन एक घंटा चली।' उन्होंने बताया कि सांसदों ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed