{"_id":"598f01964f1c1b3b148b4b2e","slug":"yogi-adityanath-to-have-meeting-on-gorakhpur-hadsa-with-ashutosh-tandon-and-sn-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर हादसा: सीएम योगी को रिपोर्ट देने पहुंचे दोनों मंत्री, अनुप्रिया भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर हादसा: सीएम योगी को रिपोर्ट देने पहुंचे दोनों मंत्री, अनुप्रिया भी पहुंची
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज का दौरा कर लौटे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह व आशुतोष टंडन मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देने के लिए लखनऊ एनेक्सी पहुंच चुके हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी योगी से मिलने के लिए एनेक्सी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अनुप्रिया ने कहा कि हादसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदमे में हैं। मामले पर जो भी आरोपी हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इसके पहले प्रेस कांफ्रेंस कर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापरवाही देखते हुए बीआरडी के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है जबकि प्रिंसिपल ने इसके बाद बयान दिया कि वह पहले ही त्यागपत्र लिख चुके थे।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, योगी जी यहां 9 जुलाई और 9 अगस्त को भी आए थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से भी चर्चा की थी। एक विषय जो क्रिटिकल है वो है गैस सप्लाई का वो रखा नहीं गया। उन्होंने बताया कि हमने आंकड़े भी देखने की कोशिश की है क्योंकि 20 से 23 बच्चों के मरने की खबर आई है वो चौंकाने वाला मामला है। ये सरकार संवेदनशील है और एक बच्चे की मौत की जांच की वजह भी हमारे लिए बड़ी है।
विज्ञापन