फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speech on uttar pradesh diwas.

24 महीने में पूरा करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण, सीएम योगी ने तय किया लक्ष्य

Thu, 25 Jan 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speech on uttar pradesh diwas.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं के विकास पर काफी ध्यान दे रही है। मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। 340 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे 24 महीने के अंदर तैयार कर लिया जाएगा। सरकार दूर-दराज के गांवों तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


योगी बुधवार को प्रथम यूपी दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक के सुझाव पर भव्यता से यूपी दिवस मनाने का फैसला किया गया है। इसमें जहां यूपी की कला व संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी, वहीं अपने-अपने क्षेत्र में काम करने वाली महान विभूतियां भी सम्मानित होंगी।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि यूपी का विकास होने पर ही देश का विकास होगा। उन्होंने यूपी की गौरवशाली परंपराओं और इतिहास का भी जिक्र किया। कहा, गौतमबुद्ध और जैन तीर्थंकरों की भी यह कर्मभूमि रही है। आजादी के आंदोलन में भी यूपी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले 10 महीनों में यहां उनकी सरकार ने किसानों का 80 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी दिवस पर 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा है। एक जिला-एक उत्पाद नीति लागू होने से नौजवानों का पलायन रुकेगा। इसके तहत केंद्र की योजनाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अवध शिल्प ग्राम का इस्तेमाल हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित करने में होगा। 21-22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में ढाई से तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है।

बारिश ने भी किया स्वागत
योगी ने कहा कि अच्छे काम के लिए प्रकृति भी आशीर्वाद देती है। यूपी दिवस के शुभारंभ से पहले नए साल की पहली बारिश हुई। प्रकृति ने भी उपराष्ट्रपति का यूपी की धरती पर स्वागत किया

यूपी दिवस से प्रदेशवासियों को गौरव का आत्मबोध होगा : नाईक

yogi adityanath speech on uttar pradesh diwas.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल की झलकी पीड़ा, बोले-अखिलेश यादव ने नहीं माना यूपी दिवस मनाने का सुझाव
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि स्थापना के 68 साल बाद यूपी दिवस मनाया जाना स्वर्णिम अवसर है। यूपी दिवस मनाए जाने से प्रदेशवासियों को गौरव का आत्मबोध होगा।

उन्होंने कहा, मुझे इस बात की बेहद पीड़ा है कि मैंने यूपी दिवस मनाने का सुझाव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था, पर उन्होंने इसे नहीं माना। मेरे कार्यभार संभालने के साढ़े तीन साल बाद यह सपना पूरा हो रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि देश के 24 राज्य अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। मुंबई में पिछले 30 साल से यूपी के मूल निवासी स्थापना दिवस मना रहे हैं। यूपी में भी रंगभारती संस्था के संस्थापक व पत्रकार श्याम कुमार 32 साल से इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। उनके पहले कार्यक्रम में प्रख्यात लेखिका महादेवी वर्मा शामिल हुई थीं।

सात दशक से पिछड़े और वंचित गांवों का करेंगे विकास : योगी

yogi adityanath speech on uttar pradesh diwas.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद सात दशक से पिछड़े और वंचित गांवों को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में विकसित किया जाएगा।

योजना की पुस्तिका के अनावरण समारोह में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से प्रदेश के 65 गांव सरकारी सुविधाओं से वंचित रहे। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और नेपाल सीमा से लगी मुसहर बस्तियों में भी विकास नहीं हुआ।

इन गांवों को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल कर वहां सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रदेश में बहुत अच्छा काम हुआ है। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के गांवों को योजना शामिल किया जाएगा।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। दस महीने में सरकार ने मनरेगा से भ्रष्टाचार समाप्त कर उसे सच्चे अर्थों में गांव विकास की योजना का रूप दिया है। समारोह को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed