यूपी बजट 2018: योगी ने बताया नौकरियां देने के लिए क्या कर रही है सरकार, इस योजना का किया जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट के बाद विधानसभा में दिए गए अपने भाषण में युवाओं को नौकरी देने के लिए की जा रही सरकार की कोशिशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम 1,37,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। वहीं, इसके साथ ही पुलिस विभाग में खाली पड़े 1,62,000 पदों को भरने का भी काम कर रहे हैं।
योगी ने कहा कि ऐसे युवा जो कि नौकरी नहीं करना चाहते हैं उनके स्टार्टअप के लिए 250 करोड़ रुपये की घोषणा बजट में की गई है।
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व सड़क निर्माण के लिए ये घोषणाएं की गईं-
शिक्षा के लिए घोषणाएं
- सर्व शिक्षा अभियान के लिए 18 हजार 167 करोड़ रुपये की घोषणा।
स्वास्थ्य के लिए घोषणाएं-
- ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है।
- पहली बार सीएचसी पर 595 डेंटल सर्जन के पद सृजित
- पीपीपी मोड पर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किए जाने का निर्णय।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 100 नए आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की स्थापना का लक्ष्य
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 291 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है।
पर्यटन के लिए घोषणाएं-
- उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए 70 करोड़ रुपये।
- ब्रज परिक्षेत्र में तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की गई है और वहां पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा।
- कैलाश मानसरोवर भवन, गाजियाबाद के निर्माण के लिए 94 करोड़ 26 लाख रुपये की बजट में व्यवस्था।
सड़कों के निर्माण के लिए 11 हजार 343 करोड़ रुपये की घोषणा
- प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए 11 हजार 343 करोड़ रुपये बजट की घोषणा।
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 550 करोड़ रुपये।
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 650 करोड़ रुपये।
- मार्गों के नवीनीकरण, अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के लिए 3 हजार 324 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
अल्पसंख्यकों के लिए
- प्रदेश में अल्पसंख्यकों के विकास एवं कल्याण की योजनाओं के लिए 2 हजार 757 करोड़ रुपये की घोषणाएं।
खेल के लिए घोषणा-
- एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के लिए वर्ष 2018-19 में 5 हजार करोड़ रुपये की घोषणा।
सिंचाई के लिए-
- सरयू नहर परियोजना के लिए 1 हजार 614 करोड़ रुपये।
- अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 741 करोड़ रुपये की घोषणा।
- मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए 1 हजार 701 करोड़ रुपये की बजट की घोषणा।
- कनहर सिंचाई परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा।
- बाण सागर परियोजना के लिए 127 करोड़ रुपये की घोषणा।
- बाढ़ एवं जल प्लवन से बचाव के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1004 करोड़ रुपये की घोषणा।
इन योजनाओं के लिए भी बजट की घोषणा-
- ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं के लिए 29 हजार 883 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था।
- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के लिए 250 करोड़ रुपये।
- मिड डे मील के लिए 2 हजार 48 करोड़ रुपये।
- कुंभ मेले के लिए 1500 करोड़ रुपये।