{"_id":"5c80cfb1bdec2214655579ad","slug":"yogi-adityanath-speaks-on-bjp-mp-attack-on-bjp-mla-in-santkabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-विधायक के बीच जूता कांड पर बोले सीएम योगी, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-विधायक के बीच जूता कांड पर बोले सीएम योगी, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Thu, 07 Mar 2019 01:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर में भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुए जूता कांड पर सख्त लहजे में कहा कि ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'अमर उजाला' की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम संवाद में बोल रहे थे। योगी ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि ये चुनाव राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह, राष्ट्रभक्ति बनाम आतंकवाद और पारदर्शी सरकार व भ्रष्ट सरकार के मुद्दे पर होगा। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। देश को एक मजबूत सरकार दी है और आतंकवाद पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करेगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में सपा, बसपा व रालोद गठबंधन की चुनौतियों पर कहा कि ऐसा गठबंधन जो सिर्फ 37 और 38 सीटों पर लड़ रहा है। वह देश में सरकार कैसे बनाएगा...? केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी तो लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में अपने दो वर्ष के कार्यकाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस व प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होना प्रदेश की व्यवस्था में आए परिवर्तन को बताता है।
योगी ने पुलवामा में हुई जवानों की शहादत पर हो रही राजनीति पर कहा कि ऐसा होना अच्छी बात नहीं है। जवानों की शहादत का सम्मान होना चाहिए। पूरे देश को उनके परिजनों के साथ खड़े होना चाहिए। अभी पुलवामा घटना का पूरा एक महीना भी नहीं गुजरा है यूपी सरकार ने शहीदों के परिजनों को नौकरी देकर जवानों की शहादत को सम्मान दिया है।