{"_id":"597c8e514f1c1b913e8b4708","slug":"yogi-adityanath-says-we-will-not-let-tcs-go-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने आईटी प्रोफेशनल्स को दी राहत, बोले- TCS को लखनऊ से नहीं जाने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने आईटी प्रोफेशनल्स को दी राहत, बोले- TCS को लखनऊ से नहीं जाने देंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
टीसीएस को लखनऊ में रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रहे आईटी प्रोफेशनल्स के लिए सीएम योगी का बयान राहत लेकर आया है। शनिवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में कहा कि हमने 31 जुलाई को टीसीएस के सीईओ को मिलने के लिए बुलाया है। हम कंपनी को लखनऊ से नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि टीसीएस को लखनऊ में रोकने के लिए कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
शनिवार को जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ प्रवास के अपने तीन दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे तो पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों ,क्षेत्र प्रभारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से उनके विचार सुने। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी।
विज्ञापन
तभी भाजपा लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष व लखीमपुर के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने टीसीएस के लखनऊ से बाहर जाने का मुद्दा उठाया। इसे सुनने के बाद अमित शाह ने निर्देश दिया, जिसके बाद सीएम योगी ने बयान दिया कि हम टीसीएस को लखनऊ से नहीं जाने देंगे। 31 जुलाई को वो टीसीएस के सीईओ से मुलाकात करेंगे।