फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says to be careful for cities nearby Delhi.

दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 20 Nov 2020 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says to be careful for cities nearby Delhi.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 को देखते हुए लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद जिलों पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए दिल्ली से लगे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड अस्पतालों में आवश्यक औषधियों तथा मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चिकित्सक नियमित राउंड लें। पैरामेडिक्स रोगियों की गहन मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन


उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना को गाजियाबाद और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह को गौतमबुद्ध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने सर्विलांस तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोखिम वाले मरीजों को होम क्वारंटीन में न भेजें

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों से निरंतर संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य का फीडबैक प्राप्त किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के पास पल्स ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध हो। हाई रिस्क ग्रुप के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटीन की अनुमति न दी जाए। उन्हें कोविड अस्पताल में रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed