फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath said about mosque foundation stone in ayodhya no one will call me and i will not go either

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद मस्जिद शिलान्यास पर बोले योगी, मुझे कोई बुलाएगा नहीं, न मैं जाऊंगा

Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath said about mosque foundation stone in ayodhya no one will call me and i will not go either
सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उन्हें मस्जिद के शिलान्यास में बुलाया ही नहीं जाएगा और न ही वो जाएंगे। दरअसल योगी सीएम योगी से पत्रकारों ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अयोध्या के रौनाही में होने जा रहे मस्जिद निर्माण को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर उन्होंने जवाब दिया। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मेरा जो काम है वो मैं करूंगा। मैं अपने कार्य को हमेशा कर्तव्य व धर्म मानकर चलता हूं। रही बात मस्जिद के शिलान्यास में बुलाने की तो मैं जानता हूं कि मुझे कोई बुलाएगा नहीं, और न मैं वहां जाऊंगा। 
विज्ञापन


योगी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राम सबके हैं, के बयान पर कहा कि यह हम पहले से ही कहते रहे हैं। ये सदबुद्धि पहले भी आनी चाहिए थी। योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हर तरह की सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका मैं हमेशा निरीक्षण भी करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि पूजन का आयोजक राम मंदिर ट्रस्ट ही है, लेकिन सरकार होने के नाते हम सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः राम मंदिर भूमि पूजनः सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की कोदंड राम की प्रतिमा


इससे पहले योगी ने संबोधन कार्यक्रम के दौरान पूजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने बता दिया कि किस प्रकार से सभी को साथ लेकर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। 
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनेक पीढ़ियां चली गईं इस क्षण के इंतजार में। बहुत लंबा संघर्ष चलता रहा और आज पीएम मोदी की कोशिश के कारण यह संभव हो पाया है। मैं हृदय से उनका स्वागत करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पांच शताब्दियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। इस अवधपुरी का अहसास करने के लिए पांच शताब्दियां लग गईं। 


135 करोड़ भारतवासियों को और पूरे विश्व के लोगों व नागरिकों की भावनाओं को मूर्तरूप देने का अवसर जिस महानुभाव के कारण प्राप्त हुआ वह हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 

योगी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, देश के समस्त संत और इस कार्यक्रम के उपस्थित अतिथिगण को प्रणाम और उनका स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed