फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath pays tribute to dr ambedkar

अंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का ऐलान, महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां होंगी बंद

Sat, 15 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath pays tribute to dr ambedkar
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम आद‌ित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को श्रद्धांजल‌ि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा क‌ि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत का सपना साकार क‌िया जाएगा साथ ही सबको छत देने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना पर जल्द काम शुरू होगा। वहीं उन्होंने बाबा साहब के जीवन के संघर्षों पर भी बात की और कहा क‌ि उन्होंने चुपचाप सबकुछ सहा और उनके कामों को भुलाया नहीं जा सकता। योगी ने कहा क‌ि महापुरुषों के नाम पर स्कूल बंद करने की परंपरा भी खत्म की जाएगी।
विज्ञापन


अंबेडकर जयंती पर योगी अंबेडकर महासभा के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, बाबा साहब ने अपनी पीड़ा अपने अंदर रखी। बाबा साहब ने कहा था देश की कीमत पर राजनीत‌ि नहीं होनी चाह‌िए लेकिन देश में जात‌ि के नाम पर राजनीत‌ि करने वालों को बाबा साहब से प्रेरणा लेनी चाह‌िए।
विज्ञापन


यूपी की नई सरकार पूरी तरह संकल्पित है क‌ि छुआछूत के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। पूरे प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प‌ित हैं। उन्होंने कहा क‌ि पूरे प्रदेश की जनता की सुरक्षा की ज‌िम्मेदारी प्रदेश सरकार की है और क‌िसी के भी साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं क‌िया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी के साथ उन्होंने कहा क‌ि मैं एक ऐलान करने जा रहा हूं जो कुछ लोगों को बुरा भी लग सकता है लेक‌िन महापुरुषों के नाम पर छुट्टी की परंपरा बंद होनी चाह‌िए। उन्होंने कहा क‌ि हम गांव में जाकर बच्चों से पूछते हैं क‌ि आज स्कूल क्यों नहीं गए तो बच्चे बोल देते हैं क‌ि आज इतवार है। उन्हें पता ही नहीं होता क‌ि स्कूल क्यों बंद है। 



महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों को कुछ घंटे स्कूल खोलकर विशेष कार्यक्रम करने चाह‌िए ताक‌ि बच्चों को उनके बारे में पता चल सके और वे अपने जीवन में उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed