फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath on closing ceremony of Uttar Pradesh Diwas.

यूपी दिवस के समापन पर बोले मुख्यमंत्री योगी, कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने से नहीं होता कोई टकराव

Mon, 27 Jan 2020 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath on closing ceremony of Uttar Pradesh Diwas.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

यूपी दिवस के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम देश के संविधान के कारण ही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। संविधान हमें बराबरी का हक देने के साथ ही समान मताधिकार भी देता है। गणतंत्र दिवस और यूपी दिवस का समापन एक ही दिन आयोजित हुआ यह गर्व की बात है।

विज्ञापन


बता दें यूपी दिवस समारोह 24 जनवरी को अवध शिल्प ग्राम में शुरू हुआ। जहां एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह का समापन 26 जनवरी को हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जहां हम सब अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हैं वहां कोई टकराव नहीं होता, क्योंकि वहां कोई स्वार्थ नहीं होता। सब देश के कल्याण के लिए काम करते हैं इसलिए किसी भी प्रकार का कोई मतभेद, मनभेद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश दिवस के समापन समारोह के मंच के माध्यम से मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 56 लाख 66 हजार से अधिक बच्चों की छात्रवृत्ति एक ऑनलाइन क्लिक के माध्यम से उनके खातों में भेजने की कार्रवाई की गई है। पहली किस्त 2 अक्टूबर को और दूसरी किस्त 26 जनवरी को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके खातों में हमेशा भेजी जाए।

बेगम अख्तर पुरस्कार भी इस मंच से उन परंपरागत घरानों के उस्तादों को दिया गया जिन्होंने प्रदेश की कला एवं संस्कृति को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया। मुझे इन उस्तादों को सम्मानित कर प्रसन्नता की अनुभूति हुई। मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। कला में पारंगत दिव्यांग बच्चों ने आत्मविश्वास से ओतप्रोत शानदार प्रदर्शन किया, मैं उनके सभी शिक्षकों को इस परिश्रम के लिए हृदय से बधाई देता हूं।

'यूपी के माध्यम से हम देश दुनिया को काफी कुछ दे सकते हैं'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश और दुनिया को हम बहुत कुछ दे सकते हैं। इसके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता को पूरी ईमानदारी और ताकत से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना होगा। देश का 71वां गणतंत्र दिवस हमें यही प्रेरणा दे रहा है।

देश के 71वें गणतंत्र दिवस व उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय समारोह का एक साथ आयोजित होना बहुत अच्छी बात है, मैं इसके लिए आयोजकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed