फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath launches million farmers school in Lucknow.

मुख्यमंत्री ने किया ‘द मिलियन फारमर्स स्कूल’ का उद्घाटन, 10 दिन में दस लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Tue, 05 Dec 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath launches million farmers school in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (बीच में) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना तकनीक से जोड़े किसानों की आय दोगुनी नहीं की जा सकती है। अगर किसानों का भला करना है तो उन्हें तकनीक के साथ ही सरकार की योजनाओं से भी जोड़ना होगा। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने किसानों के लिए पाठशाला चलाने का फैसला किया है। इसके जरिए जहां उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं आधुनिक तकनीक भी सिखाई जाएगी। इसमें 10 लाख किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य समेत अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


विश्व मृदा दिवस पर प्रदेश में किसानों के लिए ‘द मिलियन फॉरमर्स स्कूल’ (किसान पाठशाला) की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि पाठशाला के जरिए पहले चरण में मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य को सुधारने के साथ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं व सुविधाओं के बारे में 10 लाख किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


औद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन जैसे तमाम क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी भी इस पाठशाला में किसानों को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को नई तकनीक से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करके किसानों की आय तीन व चार गुना तक बढ़ाई जा सकती है। कृषि योग्य भू-भाग के लिहाज से यूपी एक ऐसा राज्य है कि देश का पेट भरा जा सकता है। लेकिन धरती माता का इतना दोहन हुआ कि उसकी रक्षा का इंतजाम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने किसान पाठशाला के तहत क्रियान्वित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

15 हजार पाठशालाओं के आयोजन का लक्ष्य

yogi adityanath launches million farmers school in Lucknow.

पाठशाला दो चरणों में चलेगी। पहले चरण में 5 से 9 और दूसरे चरण में 11 से 15 दिसंबर तक 15 हजार पाठशालाओं के आयोजन का लक्ष्य है, इसमें 10 लाख किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य समेत अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह हर ब्लॉक के दो न्याय पंचायतों में लगेगी। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल खत्म होने के बाद शाम को 4 से 5 बजे तक इसका आयोजन होगा।

किसान सेवा मोबाइल एप लॉन्च
मुख्यमंत्री ने ‘पारदर्शी किसान सेवा योजना मोबाइल एप’ लॉन्च करते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसानों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का जानकारी मिल सकेगी। बीज, कृषि यंत्र, रक्षा उपकरण, कृषि रक्षा रसायन व भूमि उपचार समेत सभी योजनाओं में मिलने वाले अनुदान की जानकारी किसान इस एप से हासिल कर सकेंगे। एप के जरिए किसानों को योजना में अनुदान के लिए चयनित होने की सूचना भी मिल जाएगी।

10 फॉर्म मशीनरी बैंकों का भी हुआ वितरण

yogi adityanath launches million farmers school in Lucknow.
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व सीएम योगी - फोटो : amar ujala

आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’ योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 10 फॉर्म मशीनरी बैंक समूह को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। इस योजना में ब्लाक, तहसील व जिला स्तर पर किसानों का एक समूह गठन किया जाता है। आठ किसानों का समूह 10 लाख रुपये तक के कृषि यंत्र खरीद सकता है। इसमें सरकार की ओर से आठ लाख रुपये तक का अनुदान मिलता है।

विश्व मृदा दिवस पर किसान रथ रवाना
विश्व मृदा दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 24 किसान रथ रवाना किए। इसमें मिट्टी की जांच से संबंधित यंत्र हैं। इस मौके पर केशव ने कहा कि खेती में तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजना शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed