फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi adityanath instructed to prepare a detailed action plan to encourage the establishment of health ATM

यूपी: सीएम योगी ने हेल्थ एटीएम की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश 

Fri, 02 Jul 2021 09:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 09:52 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कहा कि इन अत्याधुनिक मशीनों के सुचारु व व्यवस्थित संचालन के लिए टेक्निशियंस को प्रशिक्षित किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका जल्द से जल्द फायदा मिल सके।

विज्ञापन
Yogi adityanath instructed to prepare a detailed action plan to encourage the establishment of health ATM
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हेल्थ एटीएम की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम की स्थापना स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होगी। 

विज्ञापन


इस तकनीक के व्यापक प्रयोग से प्रदेशवासियों तक विभिन्न आवश्यक सुविधाओं की पहुंच बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कहा कि इन अत्याधुनिक मशीनों के सुचारु व व्यवस्थित संचालन के लिए टेक्निशियंस को प्रशिक्षित किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका जल्द से जल्द फायदा मिल सके। उन्होंने ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट नीति को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह नीति कोरोना नियंत्रण में अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है। सीएम ने कहा कि बच्चों के लिए तैयार कराई गई मेडिसिन किट का वितरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस का निर्माण तेज करें : सीएम
मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारों पर विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों जैसे आईटी, फार्मा, फूड प्रॉसेसिंग आदि के क्लस्टर्स के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। इन क्लस्टर्स के विकास के लिए भूमि की व्यवस्था की जाए।


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरी गति से कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही इस पर वाहनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed