फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath inaugrated police training center in Sultanpur.

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर सीएम योगी ने नए रिक्रूटों को किया संबोधित, कही ये बातें

Tue, 27 Aug 2019 09:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath inaugrated police training center in Sultanpur.
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 40-50 वर्ष पहले रोजगार के लिए देश छोड़कर जाने वाले अप्रवासी अब भारत के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। भारत छोड़कर जाने वाले अप्रवासियों से पूछा गया कि काशी में क्या अच्छा लगा तो उन्होंने कहा कि विकास नहीं है। काशी में हुए अप्रवासी सम्मेलन में विश्व के 76 देशों से लोग आए सभी ने देश के विकास की सराहना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर शहर के नजदीक दादूपुर में बने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद रिक्रूटों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को जोड़ने व तोड़ने में इकबाल बहुत मायने रखता है। पुलिस पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि नये रिक्रूट प्रशिक्षण लेकर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों की संख्या 193 है। इसमें 187 देशों के लोग भारत आ चुके हैं। उन्होंने छह लाख गांवों का भ्रमण कर विकास की तारीफ की है। रिक्रूटों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि बदलते परिवेश के साथ अपराध की प्रवृत्ति बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया की सक्रियता से अपराधों के नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं इनसे निपटने के लिए पुलिस को तैयारी करनी होगी। कानून-व्यवस्था व विकास की समीक्षा में सीएम ने अफसरों को शिकायतों का निस्तारण करने एवं अपराधों पर काबू रखने का निर्देश दिया।

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा करें

उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा कराने को भी कहा। शासन से संचालित योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी। कार्यक्रम में दौरान सीएम ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया एवं परिसर में मौलश्री का पौधा रोपा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, डीजीपी ओपी सिंह समेत कई अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed