फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath in sultanpur visit.

2019 तक 11 लाख गरीबों को पीएम आवास और हर घर को शौचालय देंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 24 Apr 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in sultanpur visit.
सुल्तानपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर जिले के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं पूर्व की सरकारों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि बिजली अब सिर्फ चार नहीं सभी 75 जिलों में समान रूप से मिल रही है। गरीब को बिना सिफारिश व रिश्वत के गैस कनेक्शन मिल रहा है। झोपड़ी में भी रसोई गैस का चूल्हा जल रहा है। पहले गैस के लिए लंबी लाइन लगती थी। उन्होंने अगले वर्ष 11 लाख गरीबों को पीएम आवास एवं वर्ष 2019 तक हर परिवार को शौचालय का वादा किया। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि सूबे में 30 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे। इसका राशन खाया जा रहा था। 37 लाख लोगों का राशन कार्ड नहीं बना था। उन्हें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड दिया गया। एससी के 23 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट से रोजगार व महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए रोजगार से जोड़ा गया। आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि पांच लाख रुपये से गरीब अपना इलाज करा सकेगा। इसका लाभ पांच करोड़ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


गांवों के विकास में लापरवाही बरतने पर सीएम ने प्रधानों एवं सेक्रेटरियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास, स्वच्छाग्राही, पांच ग्राम प्रधान, पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया। सीएम ने महिला अस्पताल के 100 बेड वाली विंग, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के दो छात्रावास का लोकार्पण किया। साथ ही डीह ढग्गूपुर के स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। बाद में योजनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

देश की अर्थव्यवस्था सुधारने को रोकना होगा गांवों से पलायन

yogi adityanath in sultanpur visit.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गांवों पर निर्भर है। 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है। देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए गांवों से पलायन रोकना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे को ध्यान में रखकर ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया है। गांवों से पलायन रोकने के लिए वहां सुविधाएं बढ़ानी होंगी। जनधन, उज्ज्वला, सौभाग्य, स्टार्टअप इंडिया, एक जनपद एक उद्योग समेत अन्य योजनाएं इसी दिशा में प्रयास हैं।

कर्नाटक से भी साफ हो रहा कांग्रेस का पत्ता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक से भी कांग्रेस का पत्ता साफ हो रहा है। वहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। वे मई के प्रथम सप्ताह में कर्नाटक में प्रचार करने जा रहे हैं। जिला अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस का पूरे देश से सूपड़ा साफ हो रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष को नहीं मिली स्वागत की इजाजत
पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर उतरते ही मुख्यमंत्री ने गारद की सलामी ली। मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम विवेक, एसपी अमित वर्मा ने बुके भेंट कर सीएम का स्वागत किया। भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व उनके पति शिवकुमार सिंह को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।

समीक्षा बैठक में कसे पेच, घबरा गए डीडी कृषि

yogi adityanath in sultanpur visit.

कलेक्ट्रेट में जिले की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के पेंच कसे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सवालों से डीडी कृषि घबरा गए। वे ड्रिप इरीगेशन समेत कृषि से अन्य जुड़े सवालों का दूसरा जवाब देने लगे। मुख्यमंत्री को बैठक में ही उन्हें टोकना पड़ा। शौचालय निर्माण की प्रगति खराब मिलने पर सीएम ने छुट्टी पर चल रहे डीपीआरओ के बारे में जानकारी ली।

समीक्षा में मुख्यमंत्री का ज्यादा फोकस कानून व्यवस्था व लाभार्थीपरक योजनाओं पर रहा। सीएम ने इसमें अवैध वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया। जनशिकायतों के निस्तारण एवं सुनवाई पर भी सीएम का जोर रहा। डीएम विवेक सीएम के अधिकांश सवालों का जवाब स्वयं देते रहे। करीब सवा घंटे चली समीक्षा में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया।

10 मिनट में दो गेहूं क्रय केंद्र हुए ओके
समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने अमहट मंडी स्थित दो गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों केंद्रों पर सीएम ने खरीद एवं किसानों के भुगतान की जानकारी ली। विपणन अधिकारी से किसानों को भेजे जाने वाले भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी पूछा। करीब 10 मिनट में ही क्रय केंद्र का निरीक्षण पूरा हो गया।

लकदक न्यू इमरजेंसी का हुआ निरीक्षण
मुख्यमंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण करने भी पहुंचे। हाल ही में सांसद वरुण गांधी की निधि से अत्याधुनिक एवं लकदक बनी इमरजेंसी का निरीक्षण अफसरों ने सीएम से करा दिया। इमरजेंसी के निरीक्षण से सीएम गदगद हो गए। सिर्फ 10 मिनट में ही निरीक्षण हो गया। न्यू इमरजेंसी की तरह ही पूरे अस्पताल की व्यवस्था मान ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed